सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय इग्नू सेंटर सिरसा।
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र जनवरी-2026 के लिए नए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू में प्रवेश लेने के लिए अब विद्यार्थियों के पास एबीसी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिटस) आईडी और डीईबी (डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो) आईडी होना अनिवार्य कर दिया गया है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के कार्यालय से प्राप्त मेल के आदेशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 में दाखिला प्रक्रिया जारी है। यह केंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के संरक्षण में व क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल और उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं।
-
बीए से लेकर पीजीडीडीआरआरएम जैसे कोर्सों में ले सकते दाखिला
राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें डीईसीई (डिप्लोमा इन अरली चाइल्डहुड एजुकेशन), बीकॉम, बीए, एमए इतिहास, एमए हिंदी तथा पीजीडीडीआरआरएम जैसे कोर्स शामिल हैं। ये सभी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
अधिकारिक वेबसाइट पर बनवा सकते है डीईबी आईडी
अधिकारियों ने बताया कि इग्नू के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को डीईबी आईडी भी बनानी होगी। डीईबी आईडी बनाने के लिए विद्यार्थियों को यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://deb.ugc.ac.in/StudentDEBID पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना एबीसी और डीईबी आईडी के दाखिला मान्य नहीं होगा।अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी आईडी बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
इग्नू विश्वविद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ लचीली पढ़ाई का अवसर देता है, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा समय-समय पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. विक्रमजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर, राजकीय महिला महाविद्यालय इग्नू सेंटर सिरसा।