फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली बार एसोसिएशन प्रधान बने लखबीर सरा

Fri, 17 Jul 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसोसिएशन के नए चुने गए प्रधान व अन्य
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर के उपमंडल कार्यालय स्थित बार एसोसिएशन की बैठक वीरवार को चुनाव समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव समिति के सदस्य वीरेंद्रजीत सिंह गिल, जगतार सिंह, ताराचंद शर्मा, रणजीत सिंह और सुखराज सिंह सिद्धू ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में लखबीर सिंह सरा को प्रधान, विक्रम श्योराण और सरोज मक्कड़ को उपप्रधान, सतीश सिंगला को सचिव, ज्योति रानी को सह सचिव तथा विक्रमजीत सिंह रंधावा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे बार एसोसिएशन के हितों की रक्षा और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें