फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीवर लाइन के चैंबर में उतरे मजदूर की दम घुटने से मौत

Mon, 02 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रेस्क्यू अ​भियान के तहत टीम काम करती हुई। संवाद 
विज्ञापन
- 23 फीट गहरा था चैंबर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां बाईपास पर केलनियां डिस्पोजल को जाने वाली मुख्य सीवरेज लाइन बिछाने के बाद रविवार दोपहर बिना अनुमति पैमाइश करने 23 फीट गहरे चैंबर में उतरे एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा मजदूर बहोश हो गया। हालांकि समय रहते चैंबर से बाहर निकाल लेने से उसकी जान बच गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मृत मजदूर के शव को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को परिजनों के बयान होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम के मुताबिक रानियां बाईपास पर मुख्य सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। दो माह पहले हांसी की एक एजेंसी ने अपना 1100 एमएम की लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया था और चैंबर बनाए थे। करीब डेढ़ बजे कंगनपुर निवासी गोलू (33) पुत्र ज्ञान सिंह व राजा (35) पुत्र जोगिंद्र सिंह अपने साथियों के साथ चैंबर की पैमाइश करने बाईपास पर पहुंचे गए। पैमाइश के लिए गोलू चैंबर में उतर गया। इस दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से वह बेहोश होकर मेन सीवर लाइन में गिर गया। उसे बचाने के लिए मजदूर राजा चैंबर में घुसा तो वह भी बेहोश हो गया। बाहर खड़े उसके साथियों को इसका पता चलते ही उन्होंने तत्काल राजा को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गोलू का पता नहीं चलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब ढाई बजे पुलिस व फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े चार बजे गोलू का शव 200 मीटर की दूरी पर सीवर लाइन में मिला। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मजदूर बिना अनुमति चैंबर में उतरे
ठेकेदार और जेई ने चैंबरों की पैमाइश का काम पूरा कर लिया था। दोनों की पैमाइश में कोई अंतर नहीं था। ठेकेदार के मजदूर अपना हिसाब-किताब कर रहे थे। इसमें कुछ फर्क आ रहा था। इसलिए बिना सुरक्षा उपकरण और अनुमति दोनों मुख्य लाइन के चैंबर में उतर गए। चैंबर के ऊपर ढक्कन लगा था। ऐसे में मजदू अंदर घुसती गैस के प्रभाव में आ गए। - रूपराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग


चैंबर पर ढक्कन लगाकर काम पूरा कर दिया गया था। बुधवार को जेई के साथ मिलकर पैमाइश का काम करवा दिया था। हमारी ओर से निर्माण कार्य करने वालों को पेमेंट दे दिया गया था। अब किस चीज की पैमाइश की जा रही थी, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरा काम पहले ही पूरा हो चुका है। -जनकराज, ठेकेदार
विज्ञापन




दो मजदूर पैमाइश का काम कर रहे थे। बिना अधिकारियों की मौजूदगी में ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह बेहद दुखद घटना है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस प्रकार की घटनाएं फिर न हों। इस मामले में कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। -गोकुल सेतिया, विधायक, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें