सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे दो युवकों में से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, दूसरे युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहरीली गैस की चपेट में आने से ये हादसा हुआ।
रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का काम पूरा हो गया था। लेकिन लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में रविवार दोपहर को तीन चार लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही। ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए दो युवक उतरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। ऐसे में एक युवक गहरी लाइन के मैन होल के अंदर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तीन घंटे के अभियान के बाद युवक का मिला शव। मृतक का नमा गोलू है जिसकी उम्र 35 साल थी। गोलू दो बच्चों का पिता था। वहीं, दूसरे युवक का नाम राजा है जिसकी उम्र 30 साल है। राजा को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के शव को नागरिक अस्तपाल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
आपसी विवाद में को लेकर की जा रही थी पैमाइश
मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। आज ठेकेदार की लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह हादसा हुआ है।