सिरसा। जिले गांव पनिहारी में सुबह खेत में पानी लगा रहे 45 वर्षीय मजदूर हरबंस की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
गांव पनिहारी निवासी शुभदीप सिंह ने बताया कि मजदूर हरबंस (45) बुधवार सुबह गांव में ही हरविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू के खेत में गेहूं की फसल को नहरी पानी देने के लिए गया था। पानी लगाते समय मजदूर हरबंस को दिल का दौरा पड़ गया।
पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना खेत मालिक बिट्टू को दी। इसके बाद वह मजदूर हरबंस को नागरिक अस्पताल में ले आए, जहां चिकित्कसों ने हरबंस को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों और पंचायत के लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद