फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान-मजदूर महापंचायत डबवाली नई अनाज मंडी में आज

Mon, 01 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
किसान इक्ट्ठा होकर प्रदर्शन की तैयारी करते हुए। संस्था।
विज्ञापन
घर-जमीन की कुर्की के विरोध में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन


फोटो 32

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को डबवाली की नई अनाज मंडी के ए-ब्लॉक में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में निजी बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों की ओर से वसूले जा रहे मनमाने एवं अनुचित ब्याज, घरों और जमीन की कुर्की तथा आम जनता के आर्थिक शोषण के खिलाफ किसान, मजदूर और आमजन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।
महापंचायत की तैयारियों को लेकर कई दिनों तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार को गांव गंगा, हेबुआना, मांगेआना, फूलो सहित एक दर्जन गांवों में किसान-मजदूर नेताओं ने जनसभाएं एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष नथूराम भारूखेड़ा, किसान नेता जसवीर भाटी, किसान नेता राकेश फगोड़िया तथा खुशदीप हेबुआना ने कहा कि डबवाली क्षेत्र में किसी भी किसान या आम नागरिक के घर एवं जमीन की कुर्की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी बैंक और फाइनेंस कंपनियां मनमाने ब्याज और अवैध वसूली के माध्यम से किसानों, मजदूरों और आम जनता का आर्थिक शोषण कर रही हैं। इसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि मंगलवार की महापंचायत क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और कर्जग्रस्त परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी तथा आगे के संघर्ष की रणनीति तय करेगी। महापंचायत को भादरा के पूर्व विधायक एवं किसान नेता बलवान पूनिया, किसान नेता मंगेज चौधरी, सुमित दलाल, सुखवीर सिंह प्रभात सहित विभिन्न किसान एवं मजदूर संगठनों के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें