फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मायके आई किरण बोली, पानी पीकर बच्चा हुआ बीमार, ससुराल में जाकर क्या कहूंगी

Sun, 02 Jun 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सप्लाई में आया दूषित पानी दिखाते कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोग पीने के गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। परेशान स्थानीय निवासियों ने घरों के बाहर गंदे पानी से भरी बाल्टी व बोतल हाथ में पकड़ कर प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हिसार से सिरसा में अपने मायके में आई किरण पुत्री कांशीराम ने कहा कि यहां का पानी पीकर उसका बच्चा बीमार हो गया। ससुराल में जाकर क्या कहूंगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कांशीराम, इंद्रावती, ममता, परमजीत व अन्य ने कहा कि पिछले काफी दिनों से कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। जिसे पीकर बच्चे व परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं। पानी इतना ज्यादा गंदा है कि प्रयोग करना तो दूर, घर में रखने से ही बदबू हो रही है। संबंधित प्रशासन के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई गई है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वे टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें