फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण 31 तक : उप कृषि निदेशक

Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 74,785 किसान अपनी 4,86,864 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवा चुके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। खरीफ-2026 की फसलों का ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण जारी है। जिले के 74,785 किसान अपनी 4,86,864 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 31 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
उप कृषि निदेशक, सिरसा सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल पंजीकरण अनिवार्य है। किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी पंजीकरण आवश्यक है। हरियाणा सरकार केवल पंजीकृत किसानों की खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लाभ और प्रक्रिया
सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों को भविष्य में असुविधा से बचने के लिए समय रहते पंजीकरण करवाना चाहिए। इससे वे अपनी फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। फसल पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी अनिवार्य है। किसान अपने गांव के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), अटल सेवा केंद्र या अपने मोबाइल से फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से जल्द पंजीकरण पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें