फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कंवर ग्रेवाल के गीतों से सूफियाना रंग में रंगा जेसीडी कैंपस

Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल का जेसीडी में स्वागत करते हुए। जेसीडी
विज्ञापन
दो दिवसीय ग्रैंड मैनेजमेंट फेस्ट एम-फिएस्टा 2026 में सांस्कृतिक संध्या आयोजित
विज्ञापन

फोटो- 21, 22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित दो दिवसीय ग्रैंड मैनेजमेंट फेस्ट एम-फिएस्टा 2026 में सांस्कृतिक संध्या के दौरान मंगलवार शाम को पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने की।
सूफी गायक कंवर ग्रेवाल को सुनने के लिए आसपास के जिलों से भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मस्त, टिकटा, चिट्ठिये, दर्द तथा ज़माने जैसे गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। अपनी खास किस्सागोई शैली और सूफियाना अंदाज से ग्रेवाल ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, समाजसेवी जसवीर सिंह जस्सा, मन्दर सिंह, संदीप चोयल, विनोद बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
संगीत की आध्यात्मिक परंपरा व मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला
ग्रेवाल ने सूफी संगीत की आध्यात्मिक परंपरा और मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूफी संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाली एक सशक्त विधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें