फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से आठ शिकायतों का हुआ निपटारा

Fri, 19 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
sirsa - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में मुख्य संसदीय सचिव हरियाणा स्वास्थ्य विभाग डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 15 विचाराधीन मामले रखे गए। उनमें से 8 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया, जबकि अन्य मामलों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने बिना शपथपत्र के नलकूप कनेक्शन देने वाले अधिकारी को निलंबित करने तथा बैठक में गैर हाजिर रहे डाक विभाग के जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की।
विज्ञापन


इस बैठक में सबसे पहली शिकायत राम कुमार निवासी गंजारुपाणा की रखी गई। यह शिकायत पिछली कई बैठक से लंबित रखी जा रही है। इस शिकायत की सुनवाई करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने है ऐेसे में अदालत कानिर्णय आने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किरण मुंड निवासी अतिरिक्त मंडी सिरसा की शिकायत थी कि ममता ने अपने कमरे का सौदा उसके पति के साथ एक लाख 25 हजार रुपये में किया था। मौके पर कब्जा भी सौंप दिया था, आपसी समझौता होने के कारण इसे फाइल करने के निर्देश दिए। पूनम निवासी गांव नीमला की शिकायत थी कि वह हरियाणा स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम पाठ्यक्रम की छात्रा रही है, वह विद्यालय से गत 15 अक्तूबर को रिलीव हो चुकी है। उसे किसी प्रकार की छात्रवृत्ति नहीं दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए और उसे अगली बैठक में रखने को कहा। ओम प्रकाश निवासी दड़बा कलां की शिकायत भी दोनों पक्षों में राजीनामा होने पर डॉ. कमल गुप्ता ने फाइल करने के निर्देश दिए। जेता देवी पत्नी स्व. मंगतुराम ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत पर जंच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर शिकायत का समाधान करवा दिया गया है और शिकायतकर्ता संतुष्ट है। अध्यक्ष ने इसे फाइल करने के निर्देश दिए।

बिजली निगम अधिकारी को निलंबित करने के  आदेश
हनुमान पुत्र उदमी राम, संदीप पुत्र  बनवारी लाल निवासी घुंकावाली की बिजली विभाग से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि बिजली निगम के जिस अधिकारी ने एफिडेविट न लेकर नलकूप कनेक्शन दिया है और जिस अधिकारी की गलती हुई है उसे पूरी जांच कर निलंबित किया जाए। इस शिकायत को अगली बैठक में रखा जाए।
विज्ञापन


डबवाली डिस्पोजल का मामला उठा    
इसी प्रकार कर्मवीर सिंह, राम भक्त, गुरमीत सिंह निवासी भंभूर की इंदिरा आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी में पानी की किल्लत संबंधी शिकायत रखी। जिस पर जंाच अधिकारी कार्यकारी अभियंता प्रकाशवीर ने विभाग का पक्ष रखा। अध्यक्ष ने समस्या का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और उसे अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। देव कुमार शर्मा, पवन कुमार आदि निवासीगण डबवाली ने शिकायत की थी कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डबवाली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चौटाला रोड पर बनाया जा रहा है। डबवाली शहर का यह डिस्पोजल पंजाब के साथ लगती जमीन पर है, विभाग के प्रस्ताव अनुसार इस डिस्पोजल को जोड़ कर नया बनाना प्रस्तावित है जिस पर 70 लाख रुपये से ऊपर लागत आएगी तथा यहां से सीवरेज को मोटरों द्वारा चौटाला रोड पर बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में डाला जाएगा, जबकि सीवर का सीधे चौटाला रोड पर मिला दिया जाए तो न केवल विभाग के 70 लाख रुपये बल्कि पाइप लाइन का करोड़ों का खर्च, बिजली का बिल, स्टाफ का वेतन आदि की बचत होगी। इस पर कार्यकारी अभियंता प्रकाशवीर ने कहा कि मामला सरकार को भेज दिया है। जिसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसके बाद अतिरिक्त प्रमुख सचिव को फैसला लेना है। इस पर अध्यक्ष ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे इस मामले में एपीएस से संपर्क रखे। इसे मामले को फिर से अगली बैठक में रखा जाए।

डाक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित अंग्रेज कुमार, गुरप्रीत कौर, छिंद्र कौर निवासीगण चुकेरियां तथा पंचायत और समस्त ग्रामवासी झोरड़नाली की शिकायत का समाधान होने पर मुख्य संसदीय सचिव ने इसे फाइल करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन से संबंधित जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, राम स्वरूप निवासीगण इंद्रपुरी मोहल्ला सिरसा, शेर सिंह निवासीगण कोटली की शिकायत को समाधान होने पर इसे फाइल करने के निर्देश दिए। साहबराम पुत्र श्योकरण निवासी सुलतानपुरिया की उप निदेशक कृषि विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रिलायंस कंपनी से शिकायत थी कि मुआवजा राशि जमा होने पर शिकायत फाइल करने के निर्देश दिए। सुखजीत सिहं पुत्र सुखराज निवासी बणी की शिकायत थी कि उनके गांव का पोस्टमैन राजकुमार लापरवाह है, वह समय पर न तो डाक पहुंचाता है और न ही इक्तला करता है। डाक लेने के लिए स्वयं को डाकघर जाना पड़ता है, यदि वह किसी को डाक देता तो वह रुपये लेता है, इस बारे कार्रवाई की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि डाकपाल मुख्य डाकघर से संबंधित जो अधिकारी बैठक में नहीं आया है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए और इसे अगली बैठक तक लंबित रखा जाए।

कौन-कौन रहा मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, एसडीएम डबवाली संगीता तेत्रवाल, एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणू शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, उप पुलिस अधीक्षक विजय ककक्ड़, एचसीएस अधिकारी विकास यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य शीशपाल कंबोज, डॉ. वेद बेनीवाल, रोहताश जांगड़ा, देव कुमार शर्मा, राजबीर गोदारा, बलवान जांगड़ा, हनुमान कुंड्डु, सतीश जग्गा, नरेश कटारिया, बलदेव मांगेआना, पारुल ढाका, जगत कक्कड़, अध्यक्ष नगर पालिका ऐलनाबाद रविंद्र लड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें