फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच बैठे थे अभय सिंह विज ने देखा तो ऊपर बुलाया

विज्ञापन
kasht nivaran meeting - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अनिल विज ने की, लेकिन विज के आने से पहले ही इनेलो नेता व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला पहुंच गए। अभय गैर सरकारी सदस्यों के पास बैठ गए। डीसी अशोक कुमार उनके पास आए और उन्हें मंच पर बैठने के लिए कहा, लेकिन अभय ने इनकार कर दिया। जैसे ही अनिल विज आए और मंच पर पहुंचकर अभय सिंह को देखा तो उन्हें ऊपर मंच पर बुलाया। अभय सिंह ने कहा कि आपका स्वागत करने के लिए नीचे बैठे थे।
विज्ञापन

नशा बेचने की शिकायत देते हैं तो पुलिस पूछती है - कहां है नशा बेचने वाले
कष्ट निवारण समिति की बैठक खत्म होने के बाद अभय सिंह ने कहा कि आपके बारे में एक बात प्रसिद्ध है कि जिस मुद्दे पर संज्ञान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। आप किसी की सिफारिश नहीं मानते। मैंने आपको चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया था कि पूरा प्रदेश नशे की चपेट में है। कल का उदाहरण बताता हूं कि नोहर भादरा से सिरसा आ रहा था, रास्ते में विधानसभा गांवों में लोगों ने बताया कि शाम को पांच बजे के बाद कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां गाड़ियों में नशा बेचने वाले लोग खड़े न हो। पुलिस को जब शिकायत दी जाती है तो पुलिस शिकायतकर्ता से पूछती है कि नशा बेचने वाले कहां हैं।
बोले - मेरे गोद लिए गांव के सरपंच के खिलाफ भी नहीं हुई कार्रवाई
मेरे गोद लिए गांव में सरपंच के खिलाफ डीसी को शिकायत दी थी कि जांच करवाई जाए पैसा कहां लगा है। आज चार महीने से ज्यादा हो गए हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरीके से गुसाईआना गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायतें थीं, लेकिन उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया। जोगीवाला गांव का सरपंच अनुसूचित जाति से हैं, उसे गालियां दी गईं और मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के बजाय प्रोत्साहित किया। लोग लड़कियों के स्कूल के आगे शराब पी रहे हैं। डीएसपी को कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मेरे सामने चुनाव लड़ने वाले के बेटे ने मजदूर से मोबाइल व पैसे छीने, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई : अभय
विधानसभा चुनाव के दौरान एक गरीब आदमी अपने खेत में मजदूरों को पैसे देने गया था। मेरे सामने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के बेटे ने वे पैसे छीन लिए। एडीसी मौके पर पहुुंची थीं। पुलिस को मोबाइल व पैसे छीनने पर पर्चा दर्ज करने के लिए कहा। मैंने एसपी से कई बार कार्रवाई की मांग की। तभी मंत्री अनिल विज ने हंसते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान अगले महीने की मासिक बैठक में किया जाएगा। नशे पर अनिल विज ने कहा - आपने नशे के खिलाफ मुझे जो पत्र लिखा था, मैंने उसी समय उसे डीजीपी को भेज दिया था और कार्रवाई के लिए कह दिया। बाकी जो विषय हैं, उन्हें डीसी और एसपी ने नोट कर लिया है, एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें