मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा में 19 शिकायतों की सुनवाई करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 23 जुलाई को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में बैठक होगी। यह बैठक जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की है। इसमें कुल 19 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
इन शिकायतों में तीन लंबित और 16 नई शिकायतें शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने सीडीएलयू सिरसा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सिरसा दौरे के दौरान पौधरोपण भी करेंगे। यह 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का हिस्सा है।
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह वीटा दुग्ध संघ द्वारा स्थापित दुग्ध शीतकरण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र की क्षमता 20 हजार लीटर है। नागरिक अस्पताल सिरसा परिसर में इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का भी शुभारंभ किया जाएगा।