जिले भर में शुक्रवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और भगवान से अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। दोपहर को महिलाओं ने कथा का श्रवण कर सूर्य को अर्घ्य दिया और दिनभर पूजा-पाठ में जुटी रहीं।
उधर अवंतिका माकन तंवर की ओर से हिसार मार्ग स्थित एक पैलेस में करवाचौथ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर की पत्नी एवं ललित-गीतांजलि माकन फाउंडेशन की चेयरपर्सन अवंतिका माकन तंवर की ओर से शुक्रवार को हिसार मार्ग पर एक रिसोर्ट में करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर से आई महिलाओं भाग लिया।
इस मौके पर डॉ. अशोक तंवर विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए स्वास्थ्य वर्धक खेलों का भी आयोजन किया गया। साथ ही चौथ माता का व्रत रखा गया और पूजा अर्चना करवाई गई। अवंतिका माकन तंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मीनू बजाज, संदीप कौर बाजवा, मोहिनी केडिया, अमन मोंगा, उर्मिल भारद्वाज, शशी सचदेवा, नीरू शर्मा, पूनम नागपाल, सुनीता केहरवाला, बलजीत कौर, दिव्या गाबा, प्रोमिला सिंह, रविंदर कौर, रीतू भादू , सुमित्रा चौहान, गुड्डी देवी, राजबाला सुथार, रुपिंदर कौर, कंवलजीत सेठी आदि मौजूद थी।