फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालांवाली नगरपालिका चुनाव : दो जून को होगी मतदान सूची फाइनल

विज्ञापन
नगर पालिका कालावाली
विज्ञापन
कालांवाली। प्रदेश में सिर्फ कालांवाली नगरपालिका चुनाव से वंचित है। जबकि प्रदेशभर में शहरी चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हालांकि, लगभग 10 साल बाद होने वाले नगरपालिका चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से शहर की वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि अंतिम मतदाता सूची का काम चल रहा है, जो लगभग दो जून को पूरा होगा।
विज्ञापन

इसके बाद सरकार कभी भी नोटिफिकेशन जारी करके कालांवाली में शहरी चुनाव करवा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव जून में होंगे। इसी सूचना के तहत प्रधान व पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने आमजन से समस्याओं को जानकर सीधा संपर्क करना शुरू कर दिया है।

कालांवाली के एसडीएम सुरेश रविश ने बताया कि नगरपालिका चुनाव करवाने को प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। प्रशासन ने शहर कालांवाली की मतदाता सूची के लिए दावे व आपत्तियां मांगीं थी। इस दौरान करीब 68 दावे व आपत्तियां दर्ज की गई। इनमें किसी मतदाता ने अपने वोट को दूसरी जगह शिफ्ट करवाना है तो किसी ने शिफ्ट करवाए गए वोट पर एतराज दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

इन सभी दावे व आपत्तियों में से लगभग सभी का एसडीएम सुरेश रविश ने गत 17 मई को निपटान कर दिया है। इसके बावजूद जिन लोगों को भी शहर कालांवाली की नई मतदाता सूची पर एतराज है तो वह 21 मई तक अपने दावे व आपत्तियां जिला उपायुक्त के पास जाकर दर्ज करवा सकते हैं। इन दावे व आपत्तियों को तीन दिन में निपटान किया जाएगा और दो जून को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

इस बार वार्डों की संख्या 15 से बढ़ाकर की 16

गौरतलब है कि इस बार नगरपालिका चुनाव में वार्डों की संख्या 15 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। इन वार्डों में कुल 16 हजार 161 मतदाता हैं। इसमें 8 हजार 550 पुरुष और 7 हजार 611 महिला मतदाता हैं। हालांकि, अभी नए मतदाता बनाए जाने का काम भी किया जाएगा।

इस तरह आरक्षित किए गए हैं वार्ड

कालांवाली के कुल 16 वार्डों में से वार्ड नंबर 1,2,3,4 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड नंबर 2 व 3 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 5 और 12 को पिछड़े वर्ग क के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड नंबर 5 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया है। अनारक्षित वार्डों में से वार्ड नंबर 7,8 और 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें