फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खो-खो प्रतियोगिता में कागदाना की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
चोपटा। कार्यक्रम के दौरान खेल ग्राउंड में खेलते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चोपटा। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बुधवार को गांव जमाल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दाैरान लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में कागदाना की टीम ने केआरएम महिला कॉलेज की टीम को 9-2 के अंतर से हराया। रूपावास प्रथम की टीम ने रूपावास द्वितीय की टीम को 22-8 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ी रवीना, नेहा, अंजू ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। गांव रूपावास के वॉलीबॉल स्टेडियम में चल रहे वॉलीबाल मुकाबालों में केआरएम महिला कॉलेज की टीम ने शाहपुरिया की टीम को 25-15, 25-14 और 25 -16 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
वहीं मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के पीछे एक उद्देश्य हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है कि खेलों के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखें, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दे सकता है, इसलिए यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय खेल दिवस से शुरू किए गए पंजीकरण में अब तक 45 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। एथलेटिक्स से लेकर कबड्डी, वॉलीबाल और क्रिकेट तक हर खेल में हरियाणा के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर भारी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें