फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जोड़ मेले में कबड्डी के रोचक मुकाबले देखने के लिए उमड़े ग्रामीण

Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कबड्डी का मुकाबले में दम दिखाते ​खिलाड़ी। _संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। रोड़ी स्थित डेरा बाबा गोंसपुरी महाराज में आयोजित तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले का शनिवार को आस्था और खेल उत्साह के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरा परिसर में पहुंचे और मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किए।
डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वीरवार को प्रकाश किए गए 10 श्री अखंड पाठ साहिब के शनिवार सुबह विधिविधान के साथ भोग डाले गए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डेरा परिसर में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

भोग कार्यक्रम के दौरान डेरा के मुख्य सेवादार बाबा माधव दास, संत सीता राम मुनि, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, महंत बलदेव दास और महंत अर्जुन दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भोग के उपरांत सबसे पहले साधु-संत महात्माओं ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

सरदूलगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया : मेले के अंतिम दिन आयोजित कबड्डी खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। 65 किलो भार वर्ग में कुल 25 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद सरदूलगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रोड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस वर्ग में सरदूलगढ़ के खिलाड़ी तारी को बेस्ट रेडर और सब्बा को बेस्ट जाफी चुना गया। इसके अलावा, 72 किलो भार वर्ग में भी कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें कुल 30 टीमों ने भाग लिया। देर शाम तक इन मुकाबलों के सेमीफाइनल चरण के मैच जारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें