फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू की 52 एकड़ जमीन बचाने के लिए आंदोलन करेगी जेजेपी : दिग्विजय चौटाला

Wed, 28 Oct 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- निजी बिल्डर्स को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की जमीन सौंपने की सरकारी मंशा को बनाएंगे विफल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की 52 एकड़ जमीन निजी बिल्डर्स को देना चाहती है। जेजेपी इस षड्यंत्र को विफल करने के लिए आंदोलन और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को एक बयान में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भूमाफिया को संरक्षण दे रही है। विश्वविद्यालय की यह बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने विश्वविद्यालय की स्थापना ग्रामीण विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए की थी। अब सरकार विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बना रही है। इसका उद्देश्य जमीन से जुड़े मामले में अदालत में पैरवी न करने देना है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए सिरसा का दौरा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

भूमाफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप
दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि सरकार ने आगामी 9 दिसंबर तक जमीन मुजारों को सौंपने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर संरक्षित भूमाफिया ने मुजारों से जमीन के कुछ हिस्से के लिए कम कीमत पर बांड भरवा लिए हैं। इन्हीं लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर कानूनी कार्रवाई से पीछे हटने का दबाव बनाया जा रहा है। जेजेपी विश्वविद्यालय की जमीन की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। साथ ही, कानूनी स्तर पर भी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें