फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अंतरमहाविद्यालय प्रश्नोत्तरी में जेसीडी विद्यापीठ की टीम प्रथम

Thu, 12 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू में आयोजित अंतरमहाविद्यालय मीडिया क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीमों के साथ वि
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से वीरवार को आयोजित अंतरमहाविद्यालय मीडिया क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता कराई गई। इसमें में जेसीडी विद्यापीठ मेमोरियल कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीएमके पीजी कॉलेज की टीम दूसरे और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मीडिया ज्ञान, सामान्य जागरूकता और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सिनेमा और पारंपरिक लोक मीडिया पर आधारित सात रोचक राउंड आयोजित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जेसीडी विद्यापीठ मेमोरियल कॉलेज की टीम में दिलबाग सिंह, हरविंदर और कृष्परित शामिल रहे। सीएमके पीजी कॉलेज की द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में एंजेल, रवि और काजल रहे। वहीं तीसरे स्थान पर रही सीडीएलयू की टीम में अमानत, प्रिंस और हीना ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विभाग की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ मीडिया जगत की व्यावहारिक जानकारी देना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम का आयोजन सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया।
प्रो. अमित सांगवान ने कहा कि डिजिटल युग में मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को संचार के विभिन्न माध्यमों की व्यापक समझ होना जरूरी है। मीडिया क्विज से ज्ञान के साथ तार्किक क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शोधार्थी डिंपल, आकाश, सोनिका और सोनिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. कृष्ण, गुरमीत और रेनू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें