फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: क्विज कंपीटिशन में जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जेसीडी संस्थान में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन गया। जिसमें विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रोद्योगिकी विषय पर कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के डॉ. एसपी खटकड़ व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विनोद बाला तक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने ने बताया कि कार्यक्रम इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के तत्वाधान में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज और जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से संयुक्त रूप से करवाया गया। डॉ. ढींडसा ने दोनों संस्थानों की कलात्मक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों द्वारा किए गए रचनात्मक आविष्कारों और इको फ्रेंडली प्रोटोटाइप बनाए जाने का उल्लेख भी किया।
प्रो. डॉ. एसपी खटकड़ ने कहा कि देश के विकास का रास्ता विज्ञान से होकर निकलता है। यहीं कारण है कि भारत में सरकारें भी हमेशा से विज्ञान को बढ़ावा देती रही हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो विज्ञान में और बेहतर करना होगा। उन्होंने बताया कि नई एजुकेशन पॉलिसी से विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ेगी और ये पॉलिसी विकसित भारत की नींव बनेगी। डॉ. विनोद बाला तक्षक ने कहा कि भारत में मौजूद सीमित संसाधनों द्वारा ही महत्वपूर्ण खोजों को अंजाम दिया। इस दौरान जेसीडी के कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
1 मॉडल प्रेजेंटेशन
- जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम प्रथम
- जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम द्वितीय व तृतीय।
2 पोस्टर मेकिंग
- जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज की इशिका प्रथम
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के रवि द्वितीय व यामिनी तृतीय स्थान
3 - क्विज कंपीटिशन
- जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम प्रथम
- जेसीडी कॉलेज आफ फार्मेसी की टीम द्वितीय
- जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम तृतीय
4 - पीपीटी
- जेसीडी डेंटल कॉलेज की हिमशिखा प्रथम
- जेसीडी आईबीएम कॉलेज की भूमि द्वितीय
- जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रशांत तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें