फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में कचरा उठाने पहुंची जेसीबी, विरोध करने पर 36 सफाईकर्मी हिरासत में लिए

Wed, 09 Sep 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बस में सवार हिरासत में लिए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
डबवाली। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बुधवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी लेकर कूड़ा उठाने पहुंची। कर्मचारियों ने टीम का विरोध करते हुए उसे काम करने से रोक दिया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने 36 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान उन्हें छठी बार हिरासत में लिया गया है। इससे आंदोलन स्थल पर रोष फैल गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि मांगों का समाधान करने के बजाय प्रशासन दबाव बना रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान कूड़ा उठाने की कोशिश आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों और दबाव से उनका संघर्ष खत्म नहीं होगा। सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर मांगों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला सहसचिव एवं डबवाली इकाई के नेता सूरज कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इतना ही जोर नशे के खिलाफ लगाया जाए तो प्रदेश में नशे पर प्रभावी रोक लग सकती है।
उन्होंने कहा कि बार-बार हिरासत में लेने से कर्मचारियों का हौसला नहीं टूटेगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों का उचित समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें