फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र लेने लघु सचिवालय पहुंचे जेबीटी, अधिकारी नहीं मिले तो की नारेबाजी

Sat, 29 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
विज्ञापन
प्रदशन करते जेबीटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के डबल बैंच के फैसले के सात दिन बाद सरकार ने चयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति दिए जाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को इन्हें नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार शाम को लिस्ट अपलोड की गई। शुक्रवार को सिरसा में भी नियुक्ति पत्र लेने के लिए काफी संख्या में जेबीटी अध्यापक लघु सचिवालय पहुंचे, लेकिन उस समय अधिकारी मौके पर न मिलने के चलते अध्यापकों ने नारेबाजी भी की, लेकिन बाद में अधिकारियों द्वारा आज ही नियुक्ति पत्र दिए जाने के आश्वासन के बाद वे शांत हुए, लेकिन दोपहर तक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिले थे, जिसे लेकर अध्यापकों में रोष था। आज बाहरी जिलों के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की वेरीफिकेशन की गई और अब शनिवार को सिरसा जिले के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की वेरीफिकेशन होगी। नियुक्ति का मामला अब सोमवार पर जा पड़ा है। शिक्षकों ने पहले दिन प्रदर्शन से शुरूआत की है।
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार नवचयनित जेबीटी शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने लघु सचिवालय पहुंच गए थे। वहां आए अध्यापकों ने बताया कि वे सुबह-सवेरे से ही डीईओ कार्यालय में पहुंच गए थे, लेकिन पहले एक-दो अधिकारी ही आए थे। अध्यापकों ने रोष जताया तो विभाग के अधिकारियों ने अध्यापकों को आश्वास्त किया कि उन्हें आज नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इससे पहले वे सीएमओ ऑफिस में जाकर मेडिकल करवाएं तथा अपने डॉक्यूमेंट पूरे करें। इसके बाद कमेटी में शामिल अधिकारी बैठकर उनके डाक्यूमेंट की जांच करेंगे। तदोपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अध्यापकों ने बताया कि जब वे सीएमओ कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर अधिकारी छुट्टी पर थे, जिसकी वजह से मेडिकल नहीं हो पाया तथा वे सुबह से कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। अध्यापकों ने बताया कि दो बजे कमेटी के अधिकारी बैठे हैं, जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई।

    गौरतलब हो कि  सिरसा जिला में भी बाहर के जिलों से काफी संख्या में अध्यापक नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे थे, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। छोटे बच्चों के साथ पहुंची महिला अध्यापकों को इस भीषण गर्मी में काफी भागदौड़ करनी पड़ी, जिसको लेकर उनमें विभाग के खिलाफ थोड़ी नाराजगी भी दिखी। उन्होंने बताया कि बिना मेडिकल के भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। मेडिकल करवाने के लिए वे सीएमओ कार्यालय गए लेकिन वहां अधिकारी नहीं मिले, फिर वापिस लघु सचिवालय पहुंचे, वहां भी कमेटी के सदस्य दोपहर दो बजे आए, जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जांच कमेटी के सदस्यों ने आज बाहरी जिलों के अध्यापकों के डॉक्यूमेंटस की जांच की। अब शनिवार को सिरसा जिले से संबंधित शिक्षकों के डॉक्यूमेंट  की जांच की जाएगी। सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद ही शिक्षकों को ज्वाइन करवाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रक्रिया जारी है: बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा ने बताया कि नए आए जेबीटी शिक्षकों को ज्वाइन करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के तहत पहले दिन डॉक्यूमेंट की जांच की गई है और जो शेष रहे गए हैं उनके डॉक्यूमेंट की शनिवार को जांच होगी। सोमवार को सभी मेडिकल प्रमाण पत्र देने के बाद ही ज्वाइन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया है जो आज छुट्टी के दिन भी कार्य पर रही और शनिवार को भी कार्य किया जाएगा।

अतिथि अध्यापकों को बैठना होगा घर
जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब गेस्ट टीचरों को घर बैठना पड़ेगा। जिले में 273 जेबीटी गेस्ट टीचर हैं जबकि नई नियुक्ति के अनुसार जिले में 524 शिक्षक ज्वाइन करेंगे। जिले में 1817 जेबीटी अध्यापकों के पद स्वीकृत हैं जिसमें 742 जेबीटी अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें