सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के अंतर्गत संचालित जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए और बीबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए “अरबियन फिएस्टा 2025” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश उपस्थित रहे।
प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंजाबी व हरियाणवी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “टाइटल सेरेमनी” रही। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। एमबीए वर्ग में जानवी को मिस फेयरवेल, मधु को मिस पर्सनैलिटी, अर्शदीप को मिस्टर फेयरवेल, राजविंदर को मिस्टर पर्सनैलिटी, नवजोत को मिस्टर ईवनिंग और निमित कंबोज को मिस्टर अटायर का खिताब प्रदान किया गया।
वहीं, बीबीए वर्ग में जसिका को मिस फेयरवेल, सानिया को मिस ईवनिंग, गरिमा को मिस पर्सनैलिटी, गुरप्रीत को मिस्टर फेयरवेल, मानक को मिस्टर ईवनिंग, देव अरोड़ा को मिस्टर पर्सनैलिटी और बक्शीश को मिस्टर अटायर के खिताब से नवाजा गया। इस कार्यक्रम की संयोजक और प्रभारी डॉ. रणदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत हरे पौधे देकर के किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों के माध्यम से जीवन में परिश्रम, उत्कृष्टता, आत्मविश्वास और निरंतर सीखते रहने के महत्व पर बल दिया। सभी विजेताओं को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, मिस ज्योति, शिक्षक डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. शिखा गोयल, इंजीनियर आरएस बराड़, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अमरीक सिंह गिल और डॉ. प्रदीप कंबोज, डॉ. सत्येंद्र खटकड़, डॉ. विनय मलिक आदि मौजूद रहे।