फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुआवजे की मांग के लिए किसानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे पीड़ित किसान।
विज्ञापन
सिरसा। गांव माखोसरानी के सैकड़ों किसान शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचे और मुआवजे की मांग के लिए धरना दे दिया। इसके बाद किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आगजनी के कारण फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। किसानों ने उपायुक्त को बताया कि खेतों में लगी आग के कारण एक किसान बुरी तरह से झुलस गया। उसका सिरसा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अधिकारियों की एक टीम माखोसरानी जाएगी और नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे गांव माखोसरानी निवासी किसान सुभाष व भरत सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को उनके खेतों में अचानक आग लग गई थी। आग फैलकर किसान रणधीर सिंह के खेत तक पहुंच गई।
इससे भरत सिंह की चार एकड़ फसल व भूसा जलकर राख हो गया। किसान रणधीर ने खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश की तो उसका ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया और वह भी आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। रणधीर ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। उसका ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर गया। आगजनी की इस घटना से रणधीर सिंह को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। किसानों ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की जाए, ताकि वे अपना काम दोबारा से शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें