फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जलघर के टैंक खाली, सेक्टरों में अब एक वक्त दी जाएगी पानी की सप्लाई

Thu, 01 May 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के चतरगढ़पट्टी जलघर में टैंक की तलहटी पर पहुंचा पानी।   संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। जिले में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सिंचाई विभाग जलघरों को भरने में जुटा हुआ है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों को पानी पहुंचने का इंतजार है। कई जलघरों के टैंक सूख चुके हैं। इसके अलावा शहरवासी पानी की कमी से जूझना पड़ रहे हैं। चतरगढ़ पट्टी जलघर के टैंक खाली हो चुके हैं।

सिरसा मेजर में पानी की आपूर्ति न होने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने सेक्टरवासियों को अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि जब तक सिरसा माइनर में पानी नहीं आता, तब तक हुडा जलघर के टैंक नहीं भर पाएंगे। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक सेक्टरवासियों को एक वक्त की सप्लाई ही दी जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और उसे बेवजह न बहाएं।
विज्ञापन


लघु सचिवालय जलघर की स्थिति बेहतर है, क्योंकि यहां 7 फीट पानी मौजूद है, जिससे फिलहाल इस क्षेत्र में पानी की कोई समस्या नहीं आई है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 4 मई को सिरसा माइनर में पानी छोड़े जाने की संभावना है। इसके बाद लघु सचिवालय क्षेत्र के जलघर को भरा जाएगा, ताकि यहां की जल आपूर्ति में कोई रुकावट न हो।





ट्रायल में लीक मिली पेयजल लाइन

करोड़ों रुपये लगाकर पंजुआना नहर से चतरगढ़पट्टी जलघर तक बिछाई पेयजल लाइन का ट्रायल किया गया। ट्रायल में लाइन में एक या दो जगह पर लीकेज पाई गई। जलघर के वाटर टैंकों को भरने के लिए नौ किलोमीटर की लाइन को बिछाया गया है। 9 माह में पूर्ण होने वाले काम को एक साल से ज्यादा वक्त लग चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसई बिना टेस्टिंग के ही इस लाइन का उद्घाटन कर चुके हैं।



जलघर की सुरक्षा में जुटे जेई

पंजुआना जलघर के टैंकों को भरवाने के लिए जेई स्तर के अधिकारी दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व से बचने के लिए पानी की सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। जलघर की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

-

ट्यूबवेल से बढ़ रही सप्लाई

शहर में पानी की कमी के बावजूद 120 टयूबवेल जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, नगर परिषद ने 10 से 15 अतिरिक्त टयूबवेल लगाए हैं। भूमिगत पानी के उपयोग से शहर के पुराने इलाकों में पानी की सप्लाई बिना किसी बड़ी समस्या के जारी है।
विज्ञापन




-







कोट्स

सिरसा मेजर नहर में 4 मई तक पानी आने की संभावना है। उसके बाद लघु सचिवालय जलघर को भरा जाएगा। पंजुआना में पानी का स्टोरेज किया जा रहा है, जिससे सीधी सप्लाई शहरवासियों को की जाएगी। नहरी पानी और टयूबवेल दोनों के जरिए पर्याप्त पानी की सप्लाई की जा रही है। - दीपक कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें