फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में जग्गा गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मंडी कालांवाली के व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख की रंगदारी मांगने मामले में सीआईए सिरसा एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्चुअल नंबर के माध्यम से व्यापारी को कॉल की थी और खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। आरोपी की पहचान जगमीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ गुरमीत निवासी मल्लेकां के रूप में हुई है। पहले भी एनआईए की टीम ने उक्त आरोपी से पूछताछ की थी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि 2 सितंबर को कालांवाली निवासी व्यापारी के पास व्हाट्सएप कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी गई थी।इसके बाद सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईए नेमहत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी जगमीत सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जगमीत सिंह उर्फ जग्गा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ सिरसा के अलावा राजस्थान, पंजाब तथा मध्यप्रदेश में भी 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले एनआईए ने जग्गा के घर मारा था छापा, मिले थे कारतूस
लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ जुड़े होने के संदेह के चलते करीब छह माह पहले एनआईए ने भी जग्गा के घर पर छापा मारा था। इस दौरान उसके घर से कारतूस बरामद हुए थे। इसका उक्त आरोपी के पास लाइसेंस भी था। एनआईए की ओर से इसके बाद भी कई बार जग्गा से पूछताछ की गई है। जग्गा के लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ लिंक होने के चलते अब सीआईए ने उक्त आरोपी को व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें