फोटो - 35 से 37
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जगदेव सिंह चौक पर बरसाती लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसको लेकर चौक को सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है ताकि बरसाती लाइन को आसानी से चौक क्रॉस करवाया जा सके। इस कारण वाहन चालकों को बाजार व मंडी के रास्तों से गुजरकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है।
बुधवार को बरसाती लाइन बिछाने का काम जारी रहा। इसके चलते चौक बंद पड़ा है। इसी कारण बाजारों में अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। वाहनों को बाजारों से होकर गुजरना पड़ा जो रानियां रोड जाना चाहते हैं। सबसे ज्यादा हिसारिया बाजार में जाम की स्थिति बनने लगी है।
नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो मई माह वे तेजी से काम करना चाहते हैं ताकि जून माह में जब बारिश का सीजन शुरू हो। उससे पहले पहले कई मुख्य बाजारों से लाइन को गुजारा जा सके। पंपिंग सिस्टम के माध्यम से बारिश के पानी की निकासी की जा सके क्योंकि बाजारों के कुछ एरिया में तेज बारिश होने पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए तेजी से ठेकेदार से काम करवाया जा रहा है।
30 प्रतिशत बचा है काम
एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार, 70 प्रतिशत काम हो चुका है। 30 प्रतिशत काम ही अभी बाकी है। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि लाइन बिछाने का काम तेजी से बाजारों से किया जाएगा। यदि कहीं कोई सीवरेज या पेयजल लाइन बीच में नहीं आती है। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल नगर परिषद अधिकारी बनाकर चले रहे हैं।
कोट्स
बरसाती लाइन बिछाने का कार्य जारी है। हमारा प्रयास है कि बिना किसी नुकसान के तेजी से कार्य करवाया जाएगा। लोगों को समझा दिया गया है और काम में कोई बाधा नहीं आएगी।
-दीपक कुृमार, जेई, नगर परिषद