भजन गायक हरबंस बंसी, आशीष बंसी और उनकी टीम ने माता की भेंटें प्रस्तुत कीं
फोटो - 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सी-ब्लॉक स्थित श्री दुर्गा शिव मंदिर में भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा शामिल हुए। दोनों ने माता रानी के दरबार में अखंड ज्योति प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया।
जागरण में भजन गायक हरबंस बंसी, आशीष बंसी और उनकी टीम ने माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। भजनों पर गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा भी श्रद्धालुओं के साथ झूमते नजर आए।
गोपाल कांडा ने मंदिर समिति को धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। उन्होंने भजन गायकों की टीम को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की।
इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक संजय अरोड़ा, ललित बंसल, अश्विनी बठला, कृष्ण बंसल, पार्षद सुमन शर्मा, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजनों का महत्व
गोपाल कांडा ने श्रद्धालुओं से कहा कि जागरण, कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहायक हैं। ये समाज में भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि कांडा परिवार धर्म, अध्यात्म और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा समर्पित रहा है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को स्मृति चिह्न और माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।