फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पुलिस लाइन में चलता रहा दंगाइयों से निपटने का अभ्यास

Sun, 29 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आंदोलन के चलते पुलिस ने अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को दिनभर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी शरारती तत्वों से निपटने के लिए अभ्यास करते रहे। पुलिस कर्मचारियों ने पत्थरबाजी से बचने और दंगाइयों को खदेड़ने का जमकर अभ्यास किया। सिरसा में आंदोलन से निपटने के लिए बाहर से कोई पुलिस फोर्स नहीं बुलाई गई है, ऐसे में सिरसा पुलिस और होमगार्ड के जवान मिलाकर कुल 1500 कर्मियों के हाथों में जिलेभर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रहेगा।
विज्ञापन


एसपी सतेंद्र गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों, उप पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाएं। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाए और धारा 144 का पालन कड़ाई से हो।

इसके तहत पुलिस नेशनल, स्टेट, लिंक मार्गों पर किसी भी सूरत में जाम लगने नहीं देगी और पांच से अधिक लोगों को एक साथ एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, किसी भी शख्स की गतिविधियां संदिग्ध लगते ही उसे पुलिस हिरासत में लेगी।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स को तमाम सरकारी दफ्तरों, बस अड्डों पर गश्त करते रहने के निर्देश मिले हैं। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान गश्त करते रहेंगे। सीआईडी जाट आंदोलन से जुड़ी खुफिया जानकारी सरकार तक पहुंचाने में जुटी हुई है। आंदोलन को लेकर सबसे बड़ी भूमिका सरकार की तरफ से सीआईडी को सौंपी गई है। जिलेभर में जाट बहुल ग्रामीण क्षेत्रों से सीआईडी कर्मचारी खुफिया सूचना जुटा रहे हैं।

रविवार को पुलिस फोर्स का मुख्य फोकस सिरसा की जाट धर्मशाला पर है। जिलेभर से कितनी संख्या में जाट धर्मशाला में एकत्रित होंगे, उसी हिसाब से पुलिस प्रशासन ने योजनाएं बनाई हैं। सोशल साइट पर जाट आंदोलन से जुड़े संदेशों पर सीआईडी नजर रखेगी, ताकि किसी प्रकार के फेलियर का सामना न करना पड़े।

जाट समुदाय हर हाल में डीसी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने को अड़ा हुआ है। आंदोलन की अनुमति न मिलने की स्थिति में दोनों तरफ से टकराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को तैयार किया गया है।

बहकावे में न आए युवा शक्ति
जिला पुलिस की तरफ से तमाम आवश्यक तैयारियां की गई हैं। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। युवा शक्ति किसी प्रकार के बहकावे में न आए और अपने जोश को देश और समाज के हित में लगाए। ऐसे में सिरसा के युवा किसी की बातों पर ध्यान न दें। सिरसा की शांति को बाधित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

सतेंद्र गुप्ता, एसपी सिरसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें