फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे लोग

Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा सरकार ने राज्य के आम नागरिकों के कौशल विकास और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणाओं के अनुरूप, सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब आम नागरिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आईटीआई के संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और स्थानीय नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि अब आम नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईटीआई में बनी लाइब्रेरी व वर्कशॉप की मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। इच्छुक नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि कौशल विकास को नई दिशा के संकल्प के साथ, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने इस योजना को लागू किया है। यह कदम न केवल युवाओं बल्कि उन सभी नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा जो तकनीकी ज्ञान और मशीनरी में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें