फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोटेशन प्रणाली और पानी वितरण शेड्यूल को पारदर्शी बनाए सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के जिलों में सिंचाई पानी का असंतुलित वितरण चिंताजनक बना हुआ है। नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने पर फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है तो दूर दराज गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है।
विज्ञापन

सरकार को सभी जिलों के लिए पानी वितरण का स्पष्ट और समान शेड्यूल तुरंत जारी करते हुए टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रभावी निगरानी एवं नियंत्रण प्रणाली बनानी चाहिए। बयान जारी करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश के अनेक जिलों में पिछले कई महीनों से नहरों के माध्यम से सिंचाई जल का वितरण भारी अव्यवस्था और भेदभाव का शिकार बना हुआ है।
जल वितरण के लिए निर्धारित रोटेशन प्रणाली का पालन न होने और स्पष्ट शेड्यूल जारी न किए जाने के कारण लाखों किसानों को फसल सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि पानी जैसा महत्वपूर्ण संसाधन राजनीति और पक्षपात की भेंट चढ़ रहा है। अनेक जिलों में महीनों से नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में निरंतर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

यह स्थिति राज्य के किसानों के साथ अन्याय है, विशेष रूप से वे किसान जो टेल क्षेत्र (नहरों के अंतिम छोर) पर निर्भर हैं। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि कुछ प्रशासनिक और राजनीतिक प्रभाव वाले जिलों को बार-बार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि शेष जिलों को सूखा झेलने पर विवश किया जा रहा है।
इससे न केवल रबी व खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है, बल्कि भूजल स्तर पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा सिंचाई विभाग की रोटेशन प्रणाली और पानी वितरण शेड्यूल को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। प्रत्येक जिले के लिए पानी वितरण की समय-सारणी एसडब्ल्यूआर्ईसी पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाए और उसमें किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें