फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राशन वितरण के लिए शत प्रतिशत ई-केवाईसी करवाना जरूरी, घर बैठे भी कर सकते हैं अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा सरकार की ओर से जन वितरण प्रणाली के लाभार्थियों की 30 जून तक पीओएस मशीन पर शत प्रतिशत ई-केवाईसी की जानी है। शत प्रतिशत ई-केवाईसी होने से फर्जी लाभार्थी डिपू से राशन नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को 30 जून से पहले अनिवार्य रूप से पूरा कर लें ताकि राशन लाभार्थियों को राशन लेने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी दो विकल्पों में से किसी एक से पूरी कर सकता है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपू धारक के पास जाकर वहां पीओएस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करवानी होगी, इसके बाद ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके अलावा दूसरे विकल्प में लाभार्थी अपने मोबाइल में ‘मेरा-ईकेवाईसी’ और ‘आधार-फेसआरडी’ मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके स्वयं भी अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर सकता है।
विज्ञापन

ऐसे करें ई-केवाईसी
- गूगल प्ले स्टोर से मेरा-ई-केवाईसी और आधार फेस आरडी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड व इंस्टॉल करें।
- इंस्टॉल करने के बाद मेरा-ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
- लाभार्थियों को हरियाणा राज्य चयन करने के बाद अपनी आधार संख्या भरनी होगी।
- आधार संख्या भरने के बाद जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें।
- लाभार्थी को ई-केवाईसी के लिए अपनी सहमति देनी होगी।

- अपने मोबाइल के कैमरा की ओर ध्यान केंद्रित कर अपनी पलकें झपकानी होगी, सफलतापूर्वक कैप्चर होने पर ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों पर सरकार की सख्ती
प्रदेश में बने फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों पर सरकार की सख्ती जारी है। जिले में बड़े स्तर पर बीपीएल कार्ड धारकों ने गलत डाटा अपडेट करवाया हुआ है। इसमें से अधिकतर डाटा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जांचा जा रहा है। बीपीएल की श्रेणी में आने के लिए कई तरह की जानकारियां लोगों ने जाहिर नहीं की हैं। कई गांव ऐसे है जहां पर 5 से 10 एकड़ तक के किसानों के बीपीएल कार्ड बने हुए हैं। प्रशासन ने भी जिले के लोगों से अपील की थी कि वह अपना डाटा दुरुस्त करवा लें। बाद में प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगा और रिकवरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें