फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनडीसी मामले में डबवाली और सिरसा दोनों क्षेत्रों में जांच शुरू

Mon, 30 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली और सिरसा में निकाय संस्थानों की ओर से जारी होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्रों में मिलने वाली अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। सिरसा में कई कॉलोनियों की प्रॉपर्टी आईडी की जांच की जा रही है। जिनके आधार पर अवैध एरिया में रजिस्ट्री करवाई गई है। उसी तरह डबवाली में भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डबवाली अवैध क्षेत्र में 24 रजिस्ट्री गलत करवाने का मामला सामने आया है। सभी मामलों में नगर परिषद से वैध एनओसी उस क्षेत्र की जारी हुई है। हैरानी की बात है कि नगर परिषदों के अधिकारी इन मामलों में क्लर्काें और खुद को बचाने हुए नजर आते हैं।
साथ ही हवाला देते हुए दिखाई पड़ते हैं कि पूर्व में याशी एजेंसी ने सर्वे में वैध प्रॉपर्टी को दर्शाया गया था। अधिकारियों का यह तर्क उस समय दिया जा रहा है। जब प्रदेश भर में याशी की गलत प्रॉपर्टी आईडी और डाटा को दुरुस्त करवाने का कार्य शहरी स्थानीय निकाय विभाग वर्ष 2024 में कर चुका है। खासतौर पर अवैध एरिया की प्रत्येक प्रॉपर्टी को विशेष आदेशों के तहत जांच कर अवैध करने के आदेश जारी हुए थे। ऐसे में अब कंपनी का हवाला देना सीधे तौर पर गुमराह करने वाली कहानियां हैं।
विज्ञापन

बेगू रोड व कंगनपुर की प्रॉपर्टी आईडी की जांच शुरू : जिला नगर योजनाकार के सख्त होने के बाद तहसील कार्यालय ने भी कमर कस ली है। ऐसे में डेरे के आसपास के एरिया में वैध हुई सभी कॉलोनियों में एक साल में वैध दर्शाई गई सभी प्रॉपर्टी आईडी की जांच हो रही है। इसके साथ ही उन एरिया में कौन सी रजिस्ट्री हुई, इस रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
क्योंकि बड़े स्तर पर कंगनपुर एरिया और बेगू रोड एरिया में ही अवैध कॉलोनियां विकसित होने का धंधा चल रहा है। जो जिला नगर योजनाकार विभाग के लिए सरदर्द बना हुआ है। हैरानी की बात है कि नगर परिषद अधिकारी अवैध निर्माण कार्य व अन्य चीजों पर कोई गौर ही नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें