फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काॅलोनी नंबर यूसीएस-7 की जांच पूरी, सोमवार को उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपने की तैयारी, तत्कालीन जेई ने वीडियो कॉल से जुड़ने की बात कही, टीम ने दूसरे एरिया की सड़कों को जांच में लेने से किया इन्कार

Thu, 24 Sep 2026 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कॉलोनी नंबर यूसीएस-7 की जांच पूरी हो चुकी है। सोमवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा को रिपोर्ट सौंप सकती है। वीरवार को नगर परिषद के तत्कालीन जेई प्रवीण शर्मा ने वीडियो कॉल के माध्यम से जांच में शामिल होने की बात कही। उन्होंने दूसरे एरिया की गलियों को इसी टेंडर में शामिल होने का दावा किया। जांच अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच इसी टेंडर के एरिया की सड़कों की होगी। दूसरे एरिया में बनी सड़कों को जांच में शामिल नहीं किया जाएगा। समय बर्बाद करने के प्रयासों से जांच प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सड़कों की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट उपायुक्त को दी जाएगी।
जांच टीम के अनुसार यूसीएस-7 में 50 प्रतिशत एरिया में सड़कें नहीं बनी हैं। इसके बावजूद राशि जारी करवाए जाने की बात सामने आई है। मामले में ठेकेदार और अधिकारियों की भूमिका को लेकर नगर परिषद में चर्चा जारी रही। सरकारी पद के दुरुपयोग और कार्रवाई की संभावना को लेकर चर्चा होती रही। पार्षदों का कहना है कि कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

जांच के लिए अन्य पार्षद तैयार
अभी तक तीन कॉलोनियों की जांच हुई है। पार्षद संजीव रातुसरिया और पार्षद दीपक बांसल ने कहा कि 23 कॉलोनियों की जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मामले में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से दोबारा मिलना पड़ा तो वे मिलेंगे। उनका लक्ष्य सरकारी धन का सही इस्तेमाल और शहर का विकास है। एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि यूसीएस-7 की जांच टीम स्तर पर पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट जल्द तैयार कर उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें