फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

Tue, 27 Oct 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने डिंग अनाज मंडी में मंगलवार को एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपी दुकानदार रवि कुमार मंडी डिंग का निवासी है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी रवि कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को डिंग क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्हें सूचना मिली कि रवि कुमार ने अपनी दुकान रवि वैरायटी स्टोर के ऊपर अवैध पटाखों का स्टोर बना रखा है। छापे दौरान दुकानदार मौजूद मिला। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। दुकानदार पटाखे रखने का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।रविवार को शहीदांवाली में बिना लाइसेंस के गोदाम से 17 बॉक्स पटाखे बरामद हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें