फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित : नैना चौटाला

Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में विवि की छात्राओं को जेजेपी में शामिल करते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। बाढड़ा की पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। वे सोमवार को चौटाला हाउस में इनसो नेत्री उर्वशी अरोड़ा के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी में शामिल हुई चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व चौटाला हाउस में इनसो नेत्री उर्वशी अरोड़ा के नेतृत्व में जेजेपी परिवार का हिस्सा बनी मोनिका, पूजा जांगड़ा, पूजा दहिया, पूजा, रचना, दीया शर्मा, मनीषा दहिया, सुनीता व नीतू को पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने जेजेपी की पट्टिकाएं पहनाकर उनका जेजेपी परिवार में अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं के साथ मौजूदा भाजपा सरकार ने जो रवैया अख्तियार किया हुआ है, वह निंदनीय है। विद्यार्थी समाज के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों आदि में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों का अभाव है, जिसके लिए जननायक जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में युवा योद्धा सम्मेलन के रूप में उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए उचित मंच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें