फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 किलोग्राम में सीडीएलयू के नवीन का बजा डंका

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : bureau
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चल रही पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को मुकाबले बहुत ही रोचक रहे। सोमवार को समापन समारोह में विजेता, उप विजेता पहलवानों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को हुए मुकाबलों के अनुसार ग्रीक रोमन के 71 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के रविंद्र ने पहला, केयूके के प्रवीण ने दूसरा तथा सीडीएलयू सिरसा के अशोक मलिक, पीयू चंडीगढ़ के नारायण सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल के 74 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के नवीन ने पहला, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रदीप कुमार ने दूसरा और सिंघानियां यूनिवर्सिटी राजस्थान के संदीप, पीयू पटियाला के दिनेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फ्री स्टाइल के 61 किलोग्राम भार वर्ग में सीडीएलयू सिरसा के नवीन ने प्रथम, डीयू दिल्ली के सौरभ ने द्वितीय और जौनपुर यूनिवर्सिटी के धनंजय, एमडीयू रोहतक के नवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। फ्री स्टाइल के 125 किल ग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के पुष्पेंद्र ने पहला, डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी औरंगाबाद के दरयांशवर ने दूसरा, प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर के सुनील, केयूके के दीपक पूनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन में सीडीएलयू का अंकुश प्रथाम
ग्रीको रोमन के 59 किलोग्राम भार वर्ग में सीडीएलयू सिरसा के अंकुश ने पहला, एमडीयू रोहतक के राजीत ने दूसरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के देशराज और केयूके के प्रदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रीको रोमन के 85 किलोग्राम भार वर्ग में केयूके के संदीप ने पहला, सीएसजेएम के विकास यादव ने दूसरा, एमजेपीआर यूनिवर्सिटी बरेली के राहुल चौहान, सीडीएलयू सिरसा के कृष्ण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें