डबवाली। आरोपी के साथ पुलिस। पुलिस
डबवाली। गांव देसूजोधा से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर आरोपी गांव बाघा थाना रामा मंडी जिला बठिंडा पंजाब निवासी तरसेम सिंह उर्फ सेमी को 53 किलो 625 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग थाना शहर डबवाली में दर्ज किया गया है।
कालांवाली उप पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक राजपाल की टीम गांव देसूजोधा में बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि तरसेम सिंह उर्फ सेमी डोडा पोस्त की तस्करी करता है। उसने बेचने के लिए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ देसूजोधा से शेखू रोड पर झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर टीम ने देसूजोधा से शेख रोड पर गश्त करनी शुरू कर दी। वहां पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की टीम ने भागकर उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम तरसेम सिंह बताया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ तो उसने बताया कि उसने खेतों में तिरपाल के नीचे तीन प्लास्टिक कट्टों में कुल 53 किलो 625 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई।