फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में ओवरडोज से माैत मामले में दो नशा सप्लायर काबू

विज्ञापन
रानियां। नशा स्पलायर के साथ पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव संतावाली में युवक इंद्रजीत सिंह (20) की नशे की ओवरडोज से मौत मामले में पुलिस ने गांव के ही दो नशा सप्लायरों बख्शीश उर्फ शीशा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने मृतक युवक को नशीली गोलियां सप्लाई की थीं, जिससे उसकी ओवरडोज के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इंद्रजीत को नशीली गोलियां दी थीं। बयान के आधार पर गोपी के घर से लोहे की अलमारी के पीछे से दो पैकेट प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया है।थाना रानियां प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को जीवन नगर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गांव संतावाली में इंदरजीत सिंह की नशे से ओवरडोज से मौत हो गई है।

मृतक के पिता जसबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। इंद्रजीत ने उन्हें बताया था कि वह जग्गा सिंह, बख्शीश सिंह उर्फ शीशा, जसपाल सिंह उर्फ बब्बू, गोपी सिंह उर्फ निक्कू समेत कई लोगों से नशीली गोलियां खरीदता था। 19 अगस्त को इंद्रजीत ने हरजिंदर सिंह से गोलियां लीं और ओवरडोज के कारण बेहोश हो गया। 20 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने नशे की ओवरडोज से मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें