फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में सफाई का काम 30 जून तक पूरा करने के निर्देश

Mon, 19 Jun 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मानसून से पहले शहर के सीवरेज लाइन और बरसाती नालों की सफाई करने के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। 30 जून तक नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के सीवरेज लाइन व बरसाती नालों को साफ किया जाना है। जिसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नगर परिषद की ओर से भी इसी सप्ताह में ही बरसाती नाले को साफ किया जाएगा। ताकि शहर में जलभराव की स्थिति न बने। वहीं शहर के डबवाली रोड पर बने पंपिंग स्टेशन में अतिरिक्त मोटर लगाने व उनके कनेक्शन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह में मानसून शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक शहर में सीवरेज लाइनों, बरसाती नाले की सफाई व डबवाली रोड पर घग्गर तक डाली पानी निकासी के लिए मोटर लगाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने अब संबंधित ठेकेदारों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहर के डबवाली रोड पर बना बरसाती नाला पूरी तरह से गाद से भरा पड़ा है। यहां पर अभी से ही पानी जमा है और निकासी नहीं हो पाती। जिसके कारण डबवाली रोड पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने शहर इसकी सफाई का जल्द ही काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि बारिश से पहले ही सफाई का काम हो पाए और शहर वासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
-
सीवरेज मैनहोल साफ करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के पास केवल एक ही मशीन
शहर में अधिक क्षेत्र में अब सीवरेज लाइन डली हुई है। लंबे समय से कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन साफ न होने के कारण यहां पर सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या रहती है। कॉलोनियों में सीवरेज मैनहोल साफ करने के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग के पास केवल एक ही रोबोट मशीन होने के कारण दिन में 10 से 12 सीवरेज के मैनहोल ही साफ हो पा रहे हैं। जिसमें समय अधिक लग रहा है। ऐसे में शहर में बारिश हुई तो कॉलोनी वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और जलभराव की स्थिति झेलनी पड़ेगी ।
विज्ञापन

-
डबवाली रोड के पंपिंग स्टेशन पर डाली जाएगी अतिरिक्त बड़ी मोटरें
शहर के बरसाती पानी की निकासी के लिए डबवाली रोड क्षेत्र में घग्गर नदी तक पाइप लाइन डाली गई है। इसका अनाज मंडी के पास पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर पूरे शहर का पानी एकत्र होता है और मोटरों के माध्यम से उस पानी को घग्गर नदी तक पहुंचाया जाता है। संबंधित ठेकेदार की ओर से मोटर का कनेक्शन करने व उसे शुरू करने का काम पूरा कर दिया गया है। लेकिन अभी यहां पर एक ही मोटर लगाई गई है। जिसके चलते नगर परिषद की ओर से यहां अतिरिक्त मोटरें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अब पंपिंग स्टेशन पर दो अतिरिक्त मोटरें लगाई जाएंगी। जिससे के पानी की जल्द ही निकासी हो पाएगी ।

बरसाती नाले को साफ करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नाले की सफाई करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
-
वर्जन
मानसून से पहले सीवरेज लाइन साफ करने के लिए शहर में रोबोट मशीन से मैनहोल साफ करवाए जा रहे हैं। कई कॉलोनियों में सफाई करने का काम चल रहा है। 30 जून तक पूरे शहर के सीवरेज मैनहोल साफ करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भानू प्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें