फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अल्ट्रासाउंड व आईवीएफ केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में लिंगानुपात में सुधार के लिए मंगलवार को विशेष बैठक उच्चाधिकारियों ने ली थी। इसके बाद मंगलवार रात को शहर में एचसीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित नोडल पीएनडीटी फतेहाबाद और महिला बाल विकास अधिकारी के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। इस दौरान शहर में पीएनडीटी प्रोगाम (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के तहत आने वाले केंद्रों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ कमियां पाई गईं थी। कमियों में सुधार करने के आदेश दिए गए थे। नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सक डाॅ. महेंद्र भादू ने बताया कि शहर में दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों और एक आईवीएफ सेंटर का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान मिलने वाली कमियों में सुधार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त बुधवार को सुबह सभी चिकित्सकों साथ बैठक करने के बाद अपनी टीम के साथ एचसीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह जिले के खंड रानियां और ऐलनाबाद में निरीक्षण करने के लिए पहुचें। निरीक्षण टीम ने रानियां और ऐलनाबाद में पांच पीएनडीटी प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाले केंद्रों का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम ने बताया कि जिले में लिंगानुपात का स्तर प्रति वर्ष गिरावट की ओर जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरते हुए है। ऐसे में ढिलाई बरतने वाले केंद्रों सहित कर्मचारियों और चिकित्सकों से सख्ती कार्रवाई की जाएगी। पीएनडीटी के प्रोग्राम में जिले के अल्ट्रासाउंड सैंटर, आईवीएफ सेंटरों सभी की जांच की जाएगी। निरीक्षण किए गए सभी केंद्रों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिस आधार पर जिन सेंटरों पर खामियां पाई गई हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें