फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इनेलो की जिला कार्यकारिणी घोषित, धर्मवीर नैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

Sun, 21 Apr 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने रविवार को अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की। इसमें करीवाला ने धर्मवीर नैन को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, गंगाराम बजाज को शहरी जिलाध्यक्ष, डॉ. ओमप्रकाश को जिला कार्यालय प्रभारी, महावीर शर्मा को जिला प्रेस प्रवक्ता, हंसराज कंबोज व गिरधारी बिस्सु को वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मनोहर मेहता, रवि बैरागी, अजय झोरड़, महावीर सिहाग, मिठु सिंह, मोहन साहू, वेदप्रकाश, गुरजीत सिंह मम्मु सरपंच, गुरदीप सिंह पूर्व सरपंच, जगमेल सिंह, डॉ. इंद्रजीत नोखवाल, परमजीत सेठी, छोटूराम सहारण को उपप्रधान, लवली मेहता को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राजेंद्र सिंह संधु, कृष्ण मेहता, राकेश सिंवर, राजेंद्र बेनीवाल, ओम प्रकाश शर्मा, हनुमान गोदारा, धर्मवीर पारीक, केवल सामां, बलदेव सिंह, गोपाल लिंबा, भानू सैनी, मुख्तयार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, विजेंद्र को महासचिव व सुनील सहारण, निर्मल कंबोज, भागाराम पूर्व एमसी, कृष्ण कंबोज, रवि जांगड़ा, बूटा सिंह सरपंच, इकबाल सिंह, सोहनलाल, सुरेंद्र डूडी, मिठु सिंह, राकेश गर्ग व चन्ना सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने कहा कि कार्यकारिणी के पदाधिकारी उत्साह से पार्टी को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें