फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बरवाला रैली में इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन भाजपा में शामिल

विज्ञापन
बरवाला रैली में उपस्थित इनेलो के जिलाअध्यक्ष पदम जैन्। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
इनेलो छोड़ने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इनेलो के जिला अध्यक्ष पदम जैन ने भी पार्टी को अलविदा कहकर सीएम की बरवाला रैली में भाजपा ज्वाइन कर ली। पदम जैन ने कहा कि ओपी चौटाला ने मुझे बेटे की तरह और अजय व अभय ने भाई के तौर पर पार्टी में रखा। चौटाला परिवार के मेरे पर बहुत अहसान हैं। लेकिन मुझे दुख है कि मैं उन्हें पार्टी छोड़ने से पहले सूचना नहीं दे पाया। बीते दिनों मैनें ओपी चौटाला को बताने का प्रयास किया। लेकिन बता नहीं सका। मेरे पार्टी छोड़ने की वजह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति है। जिसके कारण मुझे पार्टी छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। मैनें भाजपा किसी टिकट या लालच में नहीं ज्वाइन की, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में ज्वाइन की है।
विज्ञापन

दो बार पार्षद, एक बार चेयरमैन और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं पदम जैन
इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन 1991 से पार्टी के जिलाध्यक्ष बनते आ रहे हैं। वे पिछले 28 सालों से जिलाध्यक्ष के पद पर बनते आ रहे हैं। पदम जैन ने अपना राजनीतिक कैरियर पार्षद के रुप में चुना। वे पहली बार 1987 में नगर पार्षद चुने गए। वे दो बार खुद नगर पार्षद रह चुके हैं। जबकि दो बार उनकी भाभी बिमला देवी भी नगर पार्षद रह चुकी हैं। पदम जैन इनेलो सरकार के दौरान 2000 से लेकर 2005 तक सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त 2005 और 2009 में विधानसभा चुनावों में सिरसा से इनेलो उम्मीदवार रह चुके हैं। लेकिन पिछले एक महीने से उनकी राजनीतिक गतिविधियां बंद हुई पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें