फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जागरूकता शिविर में दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला कल्याण विभाग की ओर से 18 सितंबर को सुबह 10 बजे बीडीपीओ कार्यालय बडागुढ़ा में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभाग की योजनाओं का लाभ देने संबंधित आवेदन भी लिए जाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बडागुढ़ा में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इस शिविर में उनके विभाग से संबंधित लंबित केसों के दस्तावेज भी पूर्ण करवाए जाएंगे और स्कीमों का लाभ दिए जाने संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में दूसरे विभागों की योजनाओं के भी स्टाल होंगे, ताकि एक ही जगह सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों की हासिल हो सके।
उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीणों को योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। पात्र होने के बावजूद वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए यह जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लाभार्थियों को योजनाओं के नियम, शर्तें और दस्तावेजों की जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें