फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से मिली 30 ग्राम हेरोइन, गांव के ही व्यक्ति से लेकर आई

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने ढाणी सतनाम सिंह वाली निवासी आरोपी सरोज रानी को लाखों रुपये की 30 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। महिला उक्त हेरोइन गांव के ही सतनाम सिंह से ही लेकर आई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक टीम सोमवार को रानियां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्तचर ने सूचना दी कि सरोज रानी नामक महिला हेरोइन की तस्करी करती है और कुछ ही देर में हेरोइन की सप्लाई करने वाली है। सूचना के आधार पर एएनसी सिरसा की टीम ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान एक महिला दिखाई दी।
पुलिस कर्मचारियों को देखकर वह वापस मुड़कर भागने लगी। पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह ये हेरोइन सतनाम सिंह निवासी ढाणी सतनाम सिंह से लेकर आई थी। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें