फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा : सांस की दिक्कत आने पर दो साल का बच्चा किया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ बच्चों में इन्फ्लूएंजा वायरस बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार को दो साल के बच्चे को सांस की दिक्कत होने पर नगारिक अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके साथ ही इसका सैंपल लेकर जांच के आग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके अलावा एक ओर संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्क नजर आ रहा है। अग्रोहा सैंपल भेजने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं, मौसम में बदलाव के चलते बच्चों में खांसी, जुकाम , बुखार के केस बढ़ हैं। सोमवार को करीब 115 बच्चों की ओपीडी हुई। चिकित्सक भी परिजनों को लापरवाही न बरतने और वायरस के लक्षणों को लेकर जानकारी दे रहे हैं। सोमवार को दो साल के बच्चे को गंभीर हालत में आइसोलेसन वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके साथ ही उसका सैंपल अग्रोहा मेडिकल में जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण ने बताया कि हमारे पास इलाज के लिए प्रतिदिन एक महीने से लेकर 5 साल के बच्चे आ रहे हैं। बच्चों में खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, बुखार और गला खराब के अधिक केस आ रहे हैं। जिन बच्चों में नार्मल खांसी, जुकाम हैं, उन्हें दवाई देकर भेज रहे हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे बच्चों को दाखिल किया जा रहा है। बच्चों के खून और फ्लू के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजे गए हैं।


अभी तक इन्फलूएंजा वायरस को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। अभी तक बच्चों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सर्दी के मौसम में बुखार, जुकाम के मामले बढ़ जाते हैं। इसको लेकर लापरवाही न बरतें। अस्पताल में रेपिड रिस्पॉस टीम बनाई हुई है। लोगों से अपील है कि इस मामले में घबराए न और चिकित्सक से पर्रामर्श व दवाइयां ले। - डॉ. महेंद्र सिंह भादू, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें