फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 43 नए मरीज मिले, 27 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 43 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना से ठीक होकर 27 लोग घर लौटे हैं। वहीं जिले में संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सिरसा के ए ब्लॉक निवासी 92 वर्षीय वृद्ध है, जो कि 23 नवंबर को सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मृतक डबवाली का 85 वर्षीय वृद्धा थी, जिसे उपचार के लिए बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 23 नवंबर को वहां पर दम तोड़ दिया। जिले में मरने वालों का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

नप ने शाम को मास्क न लगाने पर काटे चालान
नगर परिषद की सेनेटरी शाखा ने मंगलवार शाम को रोडी बाजार में शाम पांच बजे से सात बजे तक बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के करीब 11 चालान काटे। लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस मौके पर शहर थाना पुलिस के कर्मचारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें