राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव साहुवाला-प्रथम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि सवार घायल हो गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार गांव लक्कड़ांवाली निवासी कृष्ण कुमार गुरप्रीत दोनों सिरसा में डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान करते थे। दोनों रोजमर्रा के अनुसार बाइक पर सवार होकर अपने कार्य पर जा रहे थे। इसी दौरान साहुवाला-प्रथम से पंजुआना के मध्य बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे करीब 24 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत घायल हो गया। घायल युवक को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।