फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ 2 जून को इनेलो का प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल व सरकार को ज्ञापन भेजकर आम जनता को तुरंत राहत देने की मांग की जाएगी।

इनेलो के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल, गैस और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों ने किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों तथा कर्मचारियों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तब भी सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस को महंगे दामों पर बेचकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम किया। अब जबकि आर्थिक संकट और महंगाई चरम पर है, तब भी सरकार एक्साइज ड्यूटी और वैट कम करके जनता को राहत देने के बजाय बार-बार कीमतें बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

जस्सा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे किसान वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर महंगी गैस और परिवहन खर्च ने मजदूर वर्ग और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन बना दिया है। छोटे दुकानदारों, रेहड़ी चालकों और निजी कर्मचारियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें