फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल-दर-साल बढ़ती गरीबी सरकार के विकास के दावों पर तमाचा : सैलजा

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की ओर से बीपीएल परिवारों के बारे में पूछे सवाल पर सरकार ने जो बताया है, उससे भाजपा की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़े हकीकत को उजागर कर रहे हैं कि प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 साल में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या 52 हजार से बढ़कर 2 करोड़ 13 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि साल-दर-साल बढ़ती गरीबी सरकार के विकास के दावों पर तमाचा है।
सांसद ने कहा कि लोगों के पास आय का कोई साधन नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है, जिस कारण गरीबी भी बढ़ रही है। बेरोजगार युवा हताश होकर अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट के दौरान सीएम नायब सैनी ने आंकड़ा पेश करते हुए बताया था कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। यह आय बढ़कर 3 लाख 53 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सैलजा ने कहा कि जब प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है तो फिर बीपीएल परिवार कैसे बढ़ रहे हैं। बीपीएल परिवार की श्रेणी में वहीं व्यक्ति या परिवार आता है, जिसकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम होती है। एक तरफ सरकार प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार रुपये बता रही है, वहीं बीपीएल परिवारों की आय कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैलजा ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। विकास के झूठे आंकड़े पेश करने के बजाय धरातल पर जो हालात है, उसे सुधारने की तरफ काम करना होगा।

-
इस प्रकार है आंकड़ा
वर्ष , बीपीएल राशन कार्ड , लाभार्थी की संख्या
वर्ष 2020-21, 1109865, 5240111
वर्ष 2021-22, 1121656 , 4909594
वर्ष 2022-23, 2646475, 11212176
वर्ष 2023-24 , 4499450, 18044094
2024-25 , 5196380, 21349764
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें