आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को नोहरिया बाजार स्थित रामेश्वर ज्वैलर्स पर
पहुंचकर सर्वे किया। उधर, आयकर का छापा पड़ने की बात सुनकर ज्वैलर्स में
हड़कंप मच गया और कुछ के प्रतिष्ठान बंद हो गए तो कुछ देर बाद खोल लिए गए।
आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुक्त भवानी शंकर के दिशानिर्देश में सिरसा
में रामेश्वर ज्वैलर्स पर पहुंची टीम का नेतृत्व उप आयकर आयुक्त नीतिन गर्ग
व सिरसा की आयकर अधिकारी कैलाश कक्कड़ कर रही थीं।
टीम में आयकर विभाग के अनेक अधिकारी शामिल हैं। जब टीम नोहरिया बाजार में
रामेश्वर ज्वैलर्स पर पहुंची तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के
दुकानदार मौके पर पहुंचकर पता करने लगे कि आखिर आयकर विभाग की टीम यहां
क्यों आई है।
सर्वे का काम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों
ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि टीम सर्वे कर
रही है।